यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल भारतीय धरोहर स्थल (Indian Heritage in The UNESCO World Heritage Site in Hindi)




विश्व विरासत स्थल  
विश्व विरासत स्थल अथवा विश्व धरोहर ऐसे ख़ास स्थानों, वन क्षेत्रपर्वतझीलमरुस्थल, स्मारक, भवन या शहर इत्यादि को कहा जाता है, जो 'विश्व विरासत स्थल समिति' द्वारा चयनित होते हैं और यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वाधान में करती है। विश्व के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों को विरासतों के रूप में संरक्षित रखने के लिए यूनेस्को द्वारा प्रति वर्ष 18 अप्रैल को 'विश्व विरासत दिवस' भी मनाया जाता है। भारत की ऐतिहासिक महत्व की कुल 32 स्थल, विश्व विरासत स्थल सूची में दर्ज हैं। इनमें 25 सांस्कृतिक, जबकि 7 प्राकृतिक श्रेणी में शामिल हैं।

उद्देश्य
विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए जो स्थल महत्त्वपूर्ण हैं, 'विश्व विरासत स्थल समिति' का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है। इस समिति द्वारा ऐसे स्थलों को कुछ ख़ास परिस्थितियों में आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

विश्व विरासत दिवस की शुरुआत
संरक्षित स्थलों पर जागरूकता के लिए सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता और रक्षा के लिए 18 अप्रैल को 'विश्व विरासत दिवस' मनाने की शुरुआत हुई। ट्यूनीशिया में 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ माउंटेंस ऐंड साइट' द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में 18 अप्रैल, 1982 को 'विश्व धरोहर दिवस' मनाने का सुझाव दिया गया, जिसे कार्यकारी समिति द्वारा मान लिया गया। नवम्बर, 1983 में यूनेस्को के सम्मेलन के 22वें सत्र में हर 18 अप्रैल को 'विश्व विरासत दिवस' मनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया दिया।

धरोहर संरक्षण का कार्य
प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो। आने वाली पीढ़ियों के लिए और मानवता के हित के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे इनका संरक्षण करें। इसके संरक्षण की ज़िम्मेदारी पूरे विश्व समुदाय की होती है। किसी भी धरोहर को संरक्षित करने के लिए दो संगठनों 'अंतरराष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल परिषद' और 'विश्व संरक्षण संघ' द्वारा आकलन किया जाता है। फिर विश्व धरोहर समिति से सिफारिश की जाती है। समिति वर्ष में एक बार बैठती है और यह निर्णय लेती है कि किसी नामांकित संपदा को विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित करना है या नहीं। 'विश्व विरासत स्थल समिति' चयनित ख़ास स्थानों, जैसे- वन क्षेत्रपर्वतझीलमरुस्थल, स्मारक, भवन या शहर इत्यादि की देखरेख यूनेस्को के तत्वावधान में करती है।

विश्व विरासत स्थल
'अंतराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ' के 1968 के प्रस्ताव पर 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवीय पर्यावरण पर स्टॉकहोम, अवीडन में सम्मेलन पर बनी सहमति के बाद विश्व के प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर सम्मेलन को यूनेस्को की सामान्य सभा ने 16 नवंबर, 1972 को स्वीकृति दे दी। 'विश्व विरासत समिति' की बैठक की शुरुआत जून, 1977 में हुई।

यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल भारतीय धरोहर स्थल -
यूनेस्को ने भारत के कई ऐतिहासिक स्थलों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया है। यूनेस्को द्वारा घोषित यह विश्व विरासत स्थल निम्न हैं -



1. ताजमहल - उत्तर प्रदेश [1983]
2. आगरा का किला - उत्तर प्रदेश [1983]
3. अजंता की गुफाएं - महाराष्ट्र [1983]
4. एलोरा की गुफाएं - महाराष्ट्र [1983]
5. कोणार्क का सूर्य मंदिर - ओडिशा [1984]
6. महाबलिपुरम् का स्मारक समूह -तमिलनाडू [1984]
7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान - असोम [1985]
8. मानस वन्य जीव अभयारण्य - असोम [1985]
9. केवला देव राष्ट्रीय उद्यान - राजस्थान [1985]
10. पुराने गोवा के चर्च मठ - गोवा [1986]
11. मुगल सिटी, फतेहपुर सिकरी - उत्तर प्रदेश [1986]
12. हम्पी स्मारक समूह - कर्नाटक [1986]
13. खजुराहो मंदिर - मध्यप्रदेश [1986]
14. एलीफेंटा की गुफाएं - महाराष्ट्र [1987]
15. पट्टदकल स्मारक समूह - कर्नाटक [1987]
16. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान - . बंगाल [1987]
17. वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर - तमिलनाडू [1987]
18. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान - उत्तराखंड [1988]
19. सांची का बौद्ध स्मारक - मध्यप्रदेश [1989]
21. हुमायूँ का मकबरा - दिल्ली [1993]
22. दार्जिलिंग हिमालयन रेल - पश्चिम बंगाल [1999]
23. महाबोधी मंदिर, गया - बिहार [2002]
24. भीमबेटका की गुफाएँ - मध्य प्रदेश [2003]
25. गंगई कोड़ा चोलपुरम् मन्दिर - तमिलनाडु [2004]
26. एरावतेश्वर मन्दिर - तमिलनाडु [2004]
27. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल - महाराष्ट्र [2004]
28. नीलगिरि माउंटेन रेलवे - तमिलनाडु [2005]
29. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान - उत्तराखंड [2005]
30. दिल्ली का लाल किला - दिल्ली [2007]
31. कालका शिमला रेलवे -हिमाचल प्रदेश [2008]
32. सिमलीपाल अभ्यारण्य - ओडिशा [2009]
33. नोकरेक अभ्यारण्य - मेघालय [2009]
34. भितरकनिका उद्यान - ओडिशा [2010]
35. जयपुर का जंतर-मन्तर - राजस्थान [2010]
36. पश्चिम घाट [2012]
37. आमेर का किला - राजस्थान [2013]
38. रणथंभोर किला - राजस्थान [2013]
39. कुंभलगढ़ किला - राजस्थान [2013]
40. सोनार किला - राजस्थान [2013]
41. चित्तौड़गढ़ किला - राजस्थान [2013]
42. गागरोन किला - राजस्थान [2013]
43. रानी का वाव - गुजरात [2014]
44. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान - हिमाचल प्रदेश [2014]




दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank You