भारतीय संविधान - महत्वपुर्ण प्रश्नोत्तरी (Indian Constitution - Important Facts in Hindi)




1. संविधान सभा के गठन के लिए चुनाव कब हुआ? – नवम्बर, 1946 में
2. महारानी विक्टोरिया को किस वर्ष भारत का साम्राज्ञी बनाया गया? – 1858 ई. में 
3. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? – जवाहरलाल नेहरू ने

4. संविधान निर्माण के लिए उद्देश्य प्रस्ताव किसने पेश किया? – जवाहरलाल नेहरू ने 
5. गवर्नर जनरल भारत में किसका प्रतिनिधित्व करता था? – ब्रिटिश सम्राट् का

6. संविधान सभा के झंडा समिति के कौन अध्यक्ष थे? – जे. बी. कृपलानी
7. भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्तावों के अनुसार किया गया? – कैबिनेट मिशन योजना
8. राष्ट्र गान गाने में लगभग कितना समय लगता है? – लगभग 52 सेकंड
9. संविधान सभा ने तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में कब अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 को
10. ब्रिटेन के किस प्रधानमंत्री ने भारतीय संविधान की वैधता को ही चुनौती दी थी? – विंस्टन चर्चिल ने
11. संविधान सभा ने अंबेडकर की अध्यक्षता में कब प्रारूप समिति का गठन किया? – 24 अगस्त, 1947 को
12. ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिया गया है? – मुण्डकोपनिषद् से
13. किसे ‘भारत का बिस्मार्क’ कहा जाता है? – सरदार वल्लभ भाई पटेल को
14. किस वर्ष गोवा सहित अन्य पुर्तगाली बस्तियों को भारतीय संघ राज्य क्षेत्र वनाया गया? – 1962 ई. में
15. संविधान के किन अनुच्छेदों में मौलिक अधिकार वर्णित हैं? – अनुच्छेद 12 से 35
16. भारत में किस प्रकार की नागरिकता की व्यवस्था की गई है? – एकल नागरिकता की
17. किस मौलिक अधिकार को बी. आर. अम्बेडकर ने ‘संविधान की आत्मा’ कहा? – संवैधानिक उपचारों के अधिकार (अनु. 32) को
18. किस वर्ष जनता पार्टी ने भारत रत्न जैसे सम्मानों का देना समाप्त कर दिया? – 1977 ई. में
19. संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों को लागू करवाने की जिम्मेवारी किसकी हैं? – सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों की
20. संविधान के किस संशोधन के तहत मौलिक कर्तव्य को जोड़ा गया है? – 42वें संविधान संशोधन द्वारा
21. संविधान निर्माण का कार्य कब प्रारम्भ हुआ? – 13 दिसम्बर, 1946 को 
22. संविधान के किस अंग/अध्याय में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय की व्यवस्था चर्चित है? – प्रस्तावना में

23. किस अनुच्छेद में पुरुषों और स्त्रियों दोनों को समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रावधान है? – अनु. 39(3) (च) में
24. राष्ट्रपति पद हेतु निर्वाचन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा क्या है? – 35 वर्ष
25. देश की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमान किसमें निहित है? – राष्ट्रपति में
26. किसके उल्लंघन करने पर राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग लगाया जा सकता है? – संविधान का
27. भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था? – संविधान सभा ने
28. किस राष्ट्रपति ने जेबी वीटो का प्रयोग किया था? – ज्ञानी जैल सिंह ने
29. संविधान के किस भाग को ‘भारत का मैग्नाकार्टा’ कहा जाता है? – भाग-3
30. किस अनुच्छेद में लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता प्रदान की गई है? – अनु. 16
31. कौन संसद का सत्रावसान कर सकता है और संसद के सत्र को आहूत कर सकता है? – राष्ट्रपति
32. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने व्यक्तियों की मनोनीत करता है? – 12
33. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन हुई? – श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
34. भूमि अधिग्रहण से संबंधित विधेयक किसके सिफारिश के बिना संसद में नहीं पेश किये जा सकते हैं? – राष्ट्रपति के
35. भारत का वह राष्ट्रपति कौन था, जो पूर्व में लोकसभा अध्यक्ष भी थे? – नीलम संजीव रेड्डी
36. राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा भंग कर सकता है? – अनुच्छेद 85 के अंतर्गत
37. जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य तुरंत सदन में चाहता है, उन्हें कौन-सा प्रश्न कहते हैं? – तारांकित प्रश्न
38. राष्ट्रपति के आंतरिक गड़बड़ी के आधार पर राष्ट्रीय संकट की घोषणा सर्वप्रथम कब की थी? – 1975 ई. में
39. उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए संकल्प किस सदन में पेश किया जाता है? – केवल राज्यसभा में
40. किस वर्ष से पूर्व उपराष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशन का प्रावधान नहीं था? – 1997 ई. से पूर्व
41. लोकसभा की अवधि किस परिस्थिति में बढ़ाई जा सकती है? – संकट काल की स्थिति में
42. भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनने हेतु न्यूनतम उम्र सीमा क्या है? – 25 वर्ष
43. किसने सर्वप्रथम उप-प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया? – वल्लभ भाई पटेल ने
44. लोकसभा सदस्यों की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है? – 552
45. किसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री वास्तव में मंत्रिमंडल के वृतखंड की प्रमुख शिला है।’’ – डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने
46. भारत सरकार का कौन सर्वोच्च विधि अधिकारी होता है? – भारत का महान्यायवादी
47. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यसभा का गठन वर्णित है? – अनुच्छेद 80
48. राज्यसभा की पहली बैठक किसकी अध्यक्षता में संपन्न हुई थी? – डॉ. एस. राधाकृष्णन की
49. एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद को बैठक होना आवश्यक है? – दो बार
50. संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्कीकरण किया गया है? – अनुच्छेद 50 में 




दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !


1 टिप्पणी:

Thank You